BREAKING NEWS
BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<     KHABAR : रात टहलने निकला अधेड़, सुबह रेलवे पटरी पर.. <<     BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2024, 6:58 pm
BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर के पक्ष में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की नीमच में आमसभा, पीएम मोदी और सांसद गुप्ता को लिया आड़े हाथ, बंगला बगीचा समस्या को लेकर कही बड़ी बात, पढ़े खबर     

Share On:-

नीमच। लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर के पक्ष में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शहर के भारत माता चौराहे पर आमसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने मंच से पीएम मोदी और भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता पर जमकर निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि यह समय देश के लिए महत्वपूर्ण समय है। आज लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने का समय हैं। पटवारी ने पीएम मोदी के 10 साल पहले लोकसभा चुनाव को लेकर किए वादे का हवाला दिया और उपस्थित आमजन से पूछा की क्या हुआ उन वादों का। पटवारी ने पीएम मोदी के राहुल गाँधी को शहजादा कहे जाने के बयान को लेकर भी जमकर भड़ास निकाली। पटवारी ने कहा कि जो देश जानता हैं कि कौन शहजादा-शहंशाह हैं और कौन फ़क़ीर हैं। पटवारी ने शहर की सबसे बड़ी बंगला बगीचा समस्या को लेकर भी सुधीर गुप्ता में निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि सांसद ने न तो सीएम से और न पीएम से इस समस्या के स्थाई समाधान की बात की।
इस दौरान मंच पर लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, सुसनेर विधायक भेरू सिंह, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व नीमच विधायक नंदकिशोर पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, सभी ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।         

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE