BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2024, 5:06 pm
BIG NEWS : लूटपाट और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हो तो दिलीप गुर्जर को जिताओं- उदयलाल आंजना, देश में इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनने जा रही है- अनिल चौरसिया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आज देश में किसानों की सबसे दयनीय हालत है। भाजपा के दस वर्षीय कार्यकाल में सैकड़ों किसानों ने आत्म हत्याएं की है। हजारों किसानों को भाजपा की दमनकारी नीतियों ने गोलियों का निशाना बनाया है। अफीम का काश्तकार पुलिसिया लूटपाट और भ्रष्टाचार से पीड़ित है। यदि इन अत्याचारों से मुक्ति चाहते हो तो कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर को जिताओं। उक्त विचार राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना ने जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुवाखेड़ा में गुरुवार को एक महती सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 
सुवाखेड़ा आगमन पर उदयलाल आंजना और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया का वरिष्ठ नेता समन्दर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, गोविंद सिंह सांडा, पूर्व सरपंच शोभाराम नायक, अमृत यादव, माधवलाल मेघवाल, रामचन्द्र जोशी, महेश यादव, देवेन्द्र पाटीदार ने पुष्प मालाओं और साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। 
सभा को संबोधित करते हुए नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि देश में इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनने जा रही हैं। कांग्रेस इसमें अपना महत्वपूर्ण रोल अदा करेगी। कांग्रेस की जन हितैषी नीतियां प्रत्येक महिला के खाते में एक लाख रूपये प्रतिवर्ष और बेरोजगार युवकों को भी एक लाख रू प्रतिवर्ष मनरेगा के मजदूरों को 400 प्रतिदिन और आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को दुगुना वेतन प्राप्त होगा। चौरसिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि सब मिलजुल कर ईर्ष्या द्वेष त्याग कर कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान दें। 
सभा को पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़, समन्दर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, डॉ पृथ्वीसिंह वर्मा ने भी संबोधित किया। आभार ब्लॉक कांग्रेस जावद अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने माना।      

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE