BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 4:06 pm
BIG REPORT : भगत की कोठी एक्सप्रेस में साढ़े 9 लाख की चोरी, पेंड्रा रोड से बीना तक की यात्रा कर रही थी महिला, मुड़वारा के पास ट्रेन से बैग लेकर भागा बदमाश, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में छत्त्तीसगढ़ के पेंड्रा रोड स्टेशन से मध्यप्रदेश के बीना तक की यात्रा कर रही एक महिला का बैग मुड़वारा स्टेशन के पास एक बदमाश लेकर भाग गया। बैग में नकद रुपए सहित लाखों रुपए के सोने आभूषण रखे हुए थे। चोरी करीब साढ़े 9 लाख रुपए की आंकी गई है।


महिला यात्री की शिकायत पर जीआरपी ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात चोरों कि तलाश की जा रही है। फिलहाल चोर के संबंध में जीआरपी के पास कोई सुराग नहीं है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।


जीआरपी ने बताया कि छत्त्तीसगढ़ राज्य के पेंड्रा रोड सिविल लाइन क्षेत्र निवासी कविता राय ट्रेन क्रमांक 18573 भगत की कोठी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच 7 के बर्थ नंबर सात पर बीना तक की यात्रा कर रही थी। मुड़वारा स्टेशन पहुंचने के पहले ट्रेन जब धीमी गति से चल रही थी तभी एक अज्ञात चोर ने खिड़की से हाथ डालकर सीट में रखा बैग लेकर भाग गया।


बैग में 40 हजार रुपए नकद, 6 तोले कि सोने की चार चूड़ी, एक तोले का सोने का ब्रेसलेट, डेढ़ तोले के सोने के तीन टॉप्स, दो तोले के सोने की चौन, डेढ़ तोले का सोने का लॉकेट, 6 तोले का सोने का हार, दो मोबाइल रखा हुआ था।


सोने के आभूषण, मोबाइल और नकदी मिलाकर चोरी करीब 9 लाख 67 हजार रुपए की बताई जा रही है। महिला यात्री की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं चोर की तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE