BREAKING NEWS
KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे स्वाभिमान.. <<     NEWS : ब्रह्मा कुमारीज के नवदर्शकोत्सव पर एक हैं.. <<     मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मादक.. <<     उज्जैन जिले के तराना में नाली निर्माण बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खेत में कत्ल, सड़क पर बवाल, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में स्मार्ट मीटर पर बवाल, 300 का बिल.. <<     माउंट आबू में स्काउट गाइड के महा-प्रशिक्षण.. <<     मुरैना नगर निगम में भारी घमासान, बार-बार.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहार मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     हड़लायकला-खाटसुर के स्कूलों में बदहाल.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में राहत, महिला कंचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सरवानिया महाराज में आग का.. <<     KHABAR :  19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा.. <<     NEWS : जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बने सेवा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 5:14 pm
BIG REPORT : स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करवाना पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की जिम्मेदारी, पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करवाना राजस्व एवं पुलिस अधिकारी की संयुक्त जिम्मेदारी है, आगामी विधानसभा निर्वाचन पुलिस एवं राजस्व अधिकारी एक-दूसरे के समन्वय से निर्विघ्नं संपन्न करवाएं। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश वानखेड़े ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन के पूर्व होने वाली तैयारियां पूरी कर लें, वनरेबल एवं क्रिटीकल मतदान केन्द्रों के चिन्हांकन के लिए राजस्व एवं पुलिस अधिकारी फील्ड में संयुक्त भ्रमण कर संयुक्त हस्ताक्षर से प्रस्ताव बनाएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष कौरी भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में बाधा पहुँचाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें, चुनाव को शारीरिक, आर्थिक, रूप से प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को भी चिन्हित कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही भी प्रस्तावित की जाए, जिला बदर के प्रकरण मे तथ्य और एविडेन्स स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें किसी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान नहीं करें। आबकारी अधिनियम के प्रकरण भी चिन्हित कर लें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अंतर्राज्यीय सीमावाले थाना प्रभारी अंतर्राज्यीय सीमा से लगे जिले के राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था के लिए सभी कार्यवाही सुनिश्चित करें। इन्टर डिस्ट्रिक्ट पुलिस अधिकारियों के साथ भी बैठक कर ली जाए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे मतदान केंद्र जिन्हें बदलने की आवश्यकता है उनके प्रस्ताव भेजें, सभी शासकीय सेवक अपना नाम मतदाता सूची में जुडवा लें। बैठक में पुलिस अधीक्षक कौरी ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने क्षैत्र के तहसीलदारों के साथ मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर लें, जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर पाये ऐसी व्यवस्थाए सुनिश्चित करें।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर, एएसपी एनएस सिसौदिया, संयुक्त कलेक्टर राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनीषा कौल, एसडीएम आगर सत्येन्द्र बैरवा, एसडीएम सुसनेर किरण बरवडे, एसडीओपी मोनिका सिंह, सभी थाना प्रभारी, तहसीलदार बैठक में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE