कटनी। वीरांगना रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य निकाली गई से दुर्गावती की जन्मस्थली कालिंजर फोर्ट से निकाली गई गौरव यात्रा के बड़वारा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
मुख्य कार्यक्रम के दौरान मंचासीन यात्रा प्रभारी एवं पूर्व सांसद संपतिया उइके और सह यात्रा प्रभारी राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, कलेक्टर अवि प्रसाद, जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ,जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, पूर्व मंत्री मोती कश्यप और शहडोल सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।
यात्रा प्रभारी संपतिया उइके ने कहा -आज के ही दिन 24जून को अपने स्वाभिमान और अस्मिता की रक्षा के लिए वीरांगना रानी दुर्गावती ने अपना बलिदान दिया। प्रजा के लिए रानी दुर्गावती ने अनेक कार्य किए। उइके ने कहा इस यात्रा का समापन 27जून को शहडोल में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी स्वयं मौजूद रहेंगे। आपने उपस्थित जनों से शहडोल पहुंचने की अपील करी।
यात्रा सह प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि -वीरांगना रानी दुर्गावती के योगदान से वर्तमान और भावी पीढ़ी को अवगत कराने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के अलग-अलग 5स्थानो से गौरव यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। सोलंकी ने सभी से 27जून को शहडोल पहुंचने का आत्मीय आमंत्रण दिया।
सोलंकी ने कहा कि रानी दुर्गावती ने 52युद्ध लड़ा जिसमें से 51युद्धो में विजयश्री हासिल की। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने बड़ी संख्या में तालाब और बावड़ियों का निर्माण कराया। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को सोलंकी ने जीवन बदलने वाली योजना बताते हुए आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी।कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने भी संबोधित कर आभार प्रदर्शन कियागौरव यात्रा के सम्मान में बडवारा में रानी दुर्गावती जी के जीवन पर आधारित भजन प्रस्तुति के कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रभारी अधिकारी नजूल शाखा ने निर्धारित प्रारूप में विभागीय नोडल अधिकारी की जानकारी अविलंब प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।