शाजापुर। पं बालकृष्ण शर्मा नवीन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाजापुर में दिनांक 26 जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ ललित शर्मा ने कहा कि नशे से नुकसान के अलावा कोई फायदा नहीं है। इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए साथ ही समाज को भी नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य डाॅ एसके तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों को नशे से दूर रहना चाहिए क्योंकि इससे शारीरिक एवं मानसिक नुकसान के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी होता है।
इस अवसर पर प्रो मीनू गिडवानी, डाॅ दिनेश निंगवाल, डाॅ अरूण कुमार बोडाने, डाॅ बीके सोलंकी, डाॅ पीएस परमार, प्रो अरविंद शर्मा, प्रो प्रकाश बर्फा, देवेन्द्र कुमार बेलवंशी, एवं एनसीसी एवं एनएसएस के के्डेटस उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डाॅ वीपी मीणा ने व्यक्त किया।