इन्दौर। कृषि विज्ञान केन्द्र खरगोन में पदस्थ वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने इंडियन सोसायटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन नई दिल्ली द्वारा कृषि विश्वविद्यालय बेंगलुरु में 22 से 24 जून को आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में ’’क्लस्टर फ्रंटलाइन डेमोंस्ट्रेशन एन इफेक्टिव कम्युनिकेशन एप्रोच फॉर डिसिमिनेशन ऑफ सुस्टेनेबल सोयाबीन टेक्नोलॉजी’’ प्रस्तुत किया था। डॉ. सिंह द्वारा खरगोन ज़िले के किसानों के मध्य उन्नत कृषि तकनीकी हस्तांतरण करने एवं सूचना संचार तकनीकी के माध्यम से सामयिक कृषि तकनीकी सलाह प्रेषित करने के लिए राष्ट्रीय सेमिनार में कर्नाटक सरकार के कृषि मंत्री श्री एन चालूवेरा स्वामी एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उपमहानिदेशक (कृषि प्रसार) डॉ यूएस गौतम ने ’’बेस्ट केवीके साइंटिस्ट अवार्ड’’ 2023 से सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह को सम्मानित किये जाने पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ जीएस कुलमी, आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के सह निदेशक डॉ व्हायके जैन एवं समस्त वैज्ञानिकों तथा कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।