नीमच। कलेक्टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्टर दिनेश जैन ने जनसुनवाई करते हुए-103 आवेदको की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में कुकडेश्वर की भगवन्तीबाई,कैलाशीबाई,लक्ष्मण नायक एवं नाथुलाल बंजारा एवं मालखेडा की नाराणीबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने,मालखेडा की गीताबाई मेघवाल ने कृषि भूमि हडपने, क्राउन सिटी नीमच के राकेन्द्र वर्मा ने विद्युत पोल हटवाने, पावडाखुर्द की दुर्गाबाई मीणा ने सीमाकंन करवाने, दडौली की नानीबाई मालावत ने अम्बा माता परियोजना बांध में डूब भूमि का मुआवजा दिलवाने, ग्वालटोली नीमच के राजेश बंजारा ने मकान का पटटा दिलाने, नीमच के मनोहरलाल जैन ने बंगला बगीचा व्यवस्थापन का निराकरण करवाने, माधवगंज मोहल्ला नीमच सिटी के एहसान खॉन ने स्कूल से टीसी दिलवाने, बराडा के भंगवतीलाल ने आर्थिक सहायता दिलाने, ब.नं.-4 की आबेदाबाई ने बीपीएल का राशनकार्ड बनवाने, हनुमंतिया के फुलचंद धाकड खेत पर जाने का रास्ता खुलवाने एवं कनावटी के पुष्कर सालवी एवं अन्य ने आदिम जाति कल्याण विभाग से स्थाईकर्मी का आदेश जारी करवाकर नियमानुसार आर्थिक लाभ प्रदान करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
इसी तरह स्कीम नं.-9 नीमच के सूरजमल सैनी, कुचडौद के महिपालराव, रामपुरा की कुशालीबाई कीर, वार्ड नं.-19 नीमच की लक्ष्मीबाई नायक, जावद के रमेशधाकड, बघाना के आशीष लोधा, बरूखेडा के भेरूलाल मेघवाल,मोडी के उपसरंपच किशनलाल राठौर, पठारी मोहल्ला नीमच की मीना जाटव, सरवानिया महाराज की कौशल्याबाई, रामपुरा के भंवरलाल, तेलनखेडी के बाबुलाल, कुम्हारागली नीमच की सीमा सुराह, मनासा की ज्योति सोनी, सरोदा के मांगीलाल भील,अल्हेड की संतोषीबाई धनगर, लोडकिया के कैलाशचन्द्र सुतार, नेवड के गोरधनलाल गायरी, कनावटी के सुरेश धानुक, बोरखेडी पानडी के मुकेश गायरी, मोडी के सुशील कुमार जैन एवं डीकेन के अशोक आदि ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत कर अपनी समस्याएं सुनाई।