नीमच। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मदारबाग रामपुरा निवासी मंयक राठौर की आरबीएस की टीम व्दारा जांच में पाया गया, कि मास्टर मयंक राठौर को दिल की बीमारी है। डाक्टरो ने बताया, कि बच्चें की बीमारी गंभीर है एवं जटिल सर्जरी होना है। इस पर मंयक राठौर को डीईआईसी केन्द्र जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां पर कार्यरत जिला प्रबंधक आरबीएसके दिनेश मालवीय ने परिजन को परामर्श प्रदान कर, मुम्बई के मान्यता प्रात अस्पताल भेजा। बच्चें की मुम्बई स्थित निजी अस्पताल में जांच की तो, पाया की बच्चें को दिल की गंभीर बीमारी हैं। मुम्बई के चिकित्सको व्दारा तत्काल एक लाख नब्बे हजार का इस्टीमेंट नीमच भेजा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एस.बघेल व्दारा तत्काल एक लाख 90 हजार की राशि आरबीएसके अन्तर्गत स्वीकृत कर आदेश जारी किया गया। अस्पताल व्दारा 17 जून 2023 को सफल आपरेशन कर उपचार किया गया। अब मयंक स्वस्थ है, परिजन उपचार उपरांत खुशी-खुशी अपने घर रामपुरा लौटे है और शासन प्रशासन को धन्यवाद दे रहे है।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत 0 से 18 वर्ष के समस्त बच्चों की जन्मजात विकृतियों की सर्जरी मान्यता प्राप्त निजी एवं शासकीय अस्पतालो में निःशुल्क कराई जाती हैं।