नीमच। जिले के सभी विभागों के अधिकारी, सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टी के साथ निराकण दर्ज करवाकर अपने विभाग एंव जिले की रैकिंग में सुधार लायें।पचास दिवस से उपर की लम्बित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दे।यह निर्देश कलेक्टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में समयसीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिला पचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा, सभी एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर जैन ने सभी विभागों को निर्देश दिए, कि शासन द्वारा घोषित स्थानातंरण नीति के तहत प्राप्त, स्थानातंरण के प्रस्तावों का परीक्षण कर, जिला स्तरीय स्थानातंरण के प्रस्तावों पर प्रभारी मंत्रीजी का अनुमोदन प्राप्त कर,स्थानांतरण आदेश 30 जून 2023 तक अनिवार्य रूप से जारी करवाये। उन्होने निर्देश दिए,कि माननीय मंत्रीगणों, सांसद एवं विधायकगणों से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही कर, की गई कार्यवाही से संबंधित जनप्रतिनिधि को लिखित में अवगत कराये।
वर्षाकाल में पुल-पुलियाओं पर संकेतक व बेरियर लगवायें-
कलेक्टर जैन ने सभी निर्मण विभागों को निर्देश दिए, कि वर्षाकाल में जिन पुल-पुलियाओं और रपटों पर वर्षा का पानी आ जाता है, वहां यातायात आवागमन की रोकथाम के लिए बेरियर, रैलिंगऔर चेतावनी का बोर्ड लगवायें। कलेक्टर ने उक्त कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए। जिससे,कि वर्षाकाल में दुर्घटना की सम्भावना नही रहे। कलेक्टर जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए,कि हितग्राहीमूलक योजनाओं में बल्क मे डीबीटी के माध्यम से भुगतान की समय-समय पर रेण्डम जॉच की जाये, कि भुगतान संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में सही है। उन्होने भुगतान की सूची प्राप्त कर, बैंक खाता सही होने की रेण्डम जॉच के निर्देश भी दिए।