नीमच। म.प्र.के’’राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना’’ म.प्र.के माटीकला के उत्कृट एवं परपरागत संस्कृति के संरक्षण करने वाले माटीकला शिल्पियों को प्रोत्सााहित करने तथा माटीकला की परपरागत संकृति जीवत रह सके। साथ ही माटीकला कलाकृतियों का उत्कृष्ट निरंतर विकास करने के लिए म.प्र.शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के माटीकला बोर्ड द्वारा ’’राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना’’ संचालित है।
इस योजना में माटीकला में सलग्न शिल्पियों को अपनी योग्यता, कारीगरी एंव कल्पनाशीलता दिखाने का अवसर प्रदान करने हेतु वर्ष 2023-24 के लिये कार्यालय जिला पंचायत(माटीकला बोर्ड)नीमच द्वारा शिल्पियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। नीमच जिले के ऐसे शिल्पीर जिनके द्वारा माटीकला मे कोई विशेष उत्कृट कलाकृति बनाई गई हो, वे जिला पंचायत कार्यालय(माटीकला बोर्ड)नीमच में सम्पबर्क कर अपने अभिरूचि आवेदन पत्र 14 जुलाई 2023 तक कार्यालय मे जमा कर सकते है। उक्त योजना मे चयनित प्रविष्ठि को राशि एक लाख, द्धितीय चयनित प्रविष्ठि को राशि 50 हजार एंव तृतीय चयनित प्रविष्ठीष को राशि 25 हजार का पुरस्कार प्रदान किया जावेगा।