BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दलों के प्रशिक्षक मई माह की इस.. <<     KHABAR : विभिन्न प्रकरणों में औद्योगिक विवाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में मजदूर दिवस पर हुआ भयानक.. <<     KHABAR : सीएम राइज नीमच केंट में हुआ समर कैंप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास ने वित्तवर्ष में 147 करोड़.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले के सभी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : इनरव्हील क्लब ने मनाया मजदुर दिवस, महिला.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के बीजेपी.. <<     KHABAR : शहर के वार्ड क्रमांक 02 में विधिक साक्षरता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 3:50 pm
BIG REPORT: गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया 42 करोड़ की लागत के 168 पुलिस कर्मियों के आवासों का लोकार्पण, बोले जिले को सर्वश्रेष्ठ बनाना मेरा हमेशा से प्रयास, पढ़े खबर 

Share On:-

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि दतिया को सर्वश्रेष्ठ बनाने का उनका हमेशा से प्रयास रहा है। आज दतिया सम्पन्नता के मामले में प्रदेश के नम्बर जिलों में से एक है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र शुक्रवार को देर शाम ग्वालियर झांसी मुख्य हाईवे पर मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना के तहत् 42 करोड़ की लागत के निर्मित 168 पुलिस कर्मियों के आवासों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 
गृह मंत्री ने इस दौरान नवनिर्मित आवास भवनों का अवलोकन भी किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दतिया में 85 प्रतिशत पुलिस कर्मियों को आवास की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है शेष रहे 15 प्रतिशत पुलिस कर्मियों को आवास उपलब्ध करायें जायेंगे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रदाय आवास की सुविधा मिलने से हमारे पुलिसकर्मी अपनी सेवायें और बेहतर तरीके से दे सकेंगे और ड्यूटी उपरांत घर पहुंचने पर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर और आरामदायक सुविधा भी मिलेगी। डॉ. मिश्र ने कहा कि जो तीन बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया गया है इनका नाम माँ पीताम्बरा, माँ रतनगढ़ एवं माँ तारादेवी के नाम से जाने जायेगे। उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप में जिस विभाग की जिम्मेदारी उन्हें मिली उसमें बेहतर एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने के उनके द्वारा प्रयास किये गए। दतिया के सम्मान मंे किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। हमेशा दतिया का एक जनप्रतिनिधि एवं सेवक होने के नाते दतिया का सिर हमेशा ऊंचा रखेंगे। उन्होंने कहा कि दतिया का विकास करना ही उनके जीवन का मुख्य मकसद है उन्होंने कहा कि माँ पीताम्बरा से प्रार्थना है कि वह उन्हें कभी इतना अहंकर न दें कि वह अपनों को ही भूल जाये। बल्कि ऐसा आर्शीवाद दें कि वह हमेशा दतिया की सेवा करते रहे। 
कार्यक्रम के शुरू में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना के तहत् लगभग 42 करोड़ की लागत से 168 बहुतमंजिला आवास गृहों का निर्माण किया गया है यह निर्माण कार्य म.प्र. पुलिस आवास एवं अंद्योसंरचना विकास निगम द्वारा किया गया है। इन आवासों में 24 अराजपत्रित एवं 144 आरक्षकों को बहुमंजिला आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बहुमंजिला इन आवास गृहों में एक ब्लाक 7 मंजिल तथा दो ब्लॉक 10 मंजिलों का निर्माण किया गया है इसके साथ ही आवासीय परिसर में आवासगृहों के साथ ही एक पुस्तकालय एवं व्यायाम शाला का भी निर्माण किया गया है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश सक्सैना, जिला पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी पंकज शुक्ला, डॉ. रामजी खरे, विपिन गोस्वामी, एडवोकेट राजेन्द्र तिवारी, अतुल भूरे चौधरी, अन्नू पठान, गोविन्द ज्ञानानी, जीतू कमरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, म.प्र. पुलिस हाऊसिंग बोर्ड के कार्यपालन अधिकारी नरेश शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दीपक नायक, प्रियंका मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सलीम कुरैशी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE