BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का मेगा एक्शन, तस्करों.. <<     अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 5:38 pm
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत चलों बूथ की ओर थीम पर बूथ अवेयरनेस ग्रुप को सेंट्रल इण्डिया एकेडमी में दिया प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। लोकसभा निर्वाचन-2024 में शतप्रतिशत मतदान के लिए ‘’चलो बूथ की ओर’’ थीम पर बूथ अवेयरनेस ग्रुप का प्रशिक्षण सेंट्रल इण्डिया एकेडमी देवास में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने कहा कि देवास जिले में शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए हमें पूरी लगन, मेहनत और टीम वर्क के साथ कार्य करना है। जिस तरह पूर्व में हुए निर्वाचनों में स्वीप अभियान अंतर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों के कारण मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सफलता मिली है। लोक सभा निर्वाचन-2024 में भी सभी को संकल्प लेना है कि जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 में शत-प्रतिशत मतदान हो।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि मतदान के एक दिन पहले बूथ अवेयरनेस ग्रुप के साथ आंगनवाडी कार्यकर्ता और स्‍व सहायता समूह की महिलाएं प्रभात फेरी निकाले, घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदान के दिन सुबह से ही मतदाताओं को मतदान केन्‍द्र पर जाने के लिए प्रेरित करें। अधिक उम्र के मतदाता और गर्भवती महिलाओं को बिना लाईन में लगे मतदान करायें। मतदान केन्‍द्रों पर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं करें।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए रांगोली, मेहंदी, संगोष्‍ठी, चौपाल, नुक्‍कड़ नाटक, मानव श्रृंखला, सायकल रैली, मोटर सायकल रैली, व्‍यजंन प्रतियोगिता, चित्रकला, बीएलओं द्वारा मतदाता सूची का वितरण, कार्निवाल, स्‍केटिंग, खेल प्रतियोगिता का आयोजन करें। मतदाताओं को जागरूक करें की मतदाता पर्ची के साथ 13 दस्‍तावेजों में से कोई एक दस्‍तावेज साथ लेकर जायें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने प्रशिक्षण में बूथ अवेयरनेस ग्रुप को मतदान की शपथ दिलाई। बूथ अवेयरनेस ग्रुप से मतदाता जागरूकता गतिविधियों के आयोजन के संबंध में सुझाव भी मांगे।

उल्‍लेखनीय है कि देवास जिले में विदिशा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 07 मई को खातेगांव विधानसभा में मतदान होगा। देवास लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मई को सोनकच्‍छ, देवास और हाटपीपल्‍या विधानसभा एवं खण्‍डवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बागली विधानसभा में मतदान होगा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापित, एसडीएम देवास बिहारी सिंह सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE