नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन व्दारा बुधवार को कलेक्टोरेट नीमच में आयोजित एक सादे समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने और नीमच जिले को प्रदेश में अव्वल स्थान दिलाने के लिए किए गये विशेष प्रयासों के फल स्वरूप जिला पंचायत नीमच के सीईओ गुरूप्रसाद को बेस्ट एम्पलाई आफ दी मंथ का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। साथ ही कलेक्टर दिनेश जैन ने वेतन भुगतान में प्रदेश में लगातार पांचवी बार प्रथम स्थान दिलाने पर जिला कोषालय अधिकारी बी.एम.सुरावत को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बेस्ट एम्पलॉई आफ दी मंथ के पुरस्कार से सम्मानित किया है।