बडवानी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हरिदास फटिंग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन कनास द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का त्रेमासिक निरीक्षण बुधवार को किया गया। इस दौरान उन्होने निर्वाचन पर्यवेक्षक राधेश्याम पाटीदार से ईवीएम की एफएलसी एवं बीयू, सीयू तथा वीवीपेट मशीनों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की।