बडवानी। जिला चिकित्सालय बड़वानी के पी.आय.सी.यू. में मरणासन्न अवस्था में लेकर आये बालिका का सफलता पूर्वक उपचार कर प्राण बचाए गए । घटना दिनांक 30 जून 2023 को एक 2 वर्षीय बालिका अनुष्का पिता किताब सिंह निवासी ग्राम पाटी को लगातार झटके, बेहोशी एवं सास संबंधी कठिनाई के साथ लाया गया। बालिका की गंभीर अवस्था को देखते हुए ड्यूटी पर उपस्थित डॉ. चेतन पंवार, नोडल अधिकारी, पीआयसीयू व्दारा उपचार प्रारंभ कर वेन्टिलेटर पर रखा गया एवं जीवन रक्षक दवाईयाँ दी गई ईलाज की सम्पूर्ण प्रक्रिया में डॉ पुष्पेन्द्र सतपुड़ा, डॉ. अमीचंद चौहान एवं डॉ. शशिशेखर सेप्टा शिशु रोग विशेषज्ञ व समस्त नसिंग तथा अन्य स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा । बच्ची के पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होने पर 05 जुलाई 2023 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता सिगारे एवं सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना की उपस्थिति मे सफलतापूर्वक डिस्चार्ज किया गया ।बालिका को डिस्चार्ज करते वक्त बच्ची के पिता किताबसिंग एवं परिजनो द्वारा बताया गया कि बच्ची को पूर्व में प्रायवेट अस्पताल मे भर्ती किया था जहाँ से उसे इंदौर रेफर किया गया था। परिवारजन बच्ची की हालत बहुत गंभीर होने से उसके जीने की उम्मीद छोड़ चुके थे किन्तु युनिट मे कार्यरत शिशु रोग विशेषज्ञो व अन्य स्टॉफ व्दारा बहुत प्रयास कर बच्ची को बचाया और आज बच्ची स्वस्थ है, सभी को धन्यवाद।