कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में श्रमिक की मजदूरी की बढ़ोतरी की मांग निरंतर तेज होती जा रही है कटनी कृषि उपज मंडी के सभी श्रमिक छे जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए जानकारी के मुताबिक भारतीय मजदूर संघ संगठन मजदूर श्रमिक की मजदूरी में बढ़ोत्तरी को लेकर निरंतर मांग कर रहा था विगत माह श्रमिक के परिश्रम परितोष की बढ़ोतरी को लेकर जून में मजदूर संगठन द्वारा हड़ताल भी की जिन्हे कटनी मंडी प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया 21 जून को बैठक कर आप सभी की मांग पूर्ण कर दी जाएगी लेकिन उक्त बैठक नही की गई 22 जून में एक बैठक बुलाई गई जिसमें अधिकारी की अनुपस्थिति में मजदूरों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया गया बरहाल फिर एक बैठक कर इस विषय पर निर्णय लेने का वादा किया लेकिन बैठक ना कर मजदूरों के हित में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने पर गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में कृषि मंडी के सभी मजदूर (श्रमिक) अनिश्चित कालीन अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए जिससे गल्ला मंडी में अब किसान को हम्माल ना मिलने पर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और किसान परेशान होते हुए नजर आएंगे आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि सभी हम्माल मंडी प्रांगण में अपनी श्रमिक बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।