BREAKING NEWS
KHABAR : टीईटी से राहत की मांग को लेकर शिक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मानसून की सुस्त चाल से अटकी बोवनी, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल खुलते ही उज्जैन में 70 बसों की जांच,.. <<     KHABAR : कांग्रेस का चरखा सत्याग्रह आंदोलन, पूर्व.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिक्रमण हटाकर हरित क्षेत्र बना रही.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं.. <<     खरगोन में कांग्रेस महिलाओं का.. <<     KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम.. <<     KHABAR : नीट धांधली के खिलाफ एमपी कांग्रेस का बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 8 साल बाद विंध्य विकास प्राधिकरण में नई.. <<     BIG REPORT : स्कूल वाहनों में कमी मिली तो होगी चालानी.. <<     BIG NEWS : युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गंदे पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खूनी खेल या प्रेम कहानी का अंत? ग्राम.. <<     KHABAR : खरगोन में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा.. <<     आलोट: रणथंभौर एक्सप्रेस में पहियों से धुआं,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 12:09 pm
BIG NEWS : वाहन चालक सावधान, अगर कर रहे है ये गलती तो हो जाइए सतर्क, आज से यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, नियमों की अवेहलना करना पढ़ेगा भारी, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल। अगर आप दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाते या चारपहिया वाहन ड्राइव करते समय सीट बेल्‍ट नहीं लगाते तो संभल जाए। प्रदेश भर में यातायात पुलिस शुक्रवार सात जुलाई यानी आज से विशेष चेकिंग अभियान चलाने जा रही है। बगैर हेलमेट या सीट बेल्‍ट के पकड़े जाने की सूरत में आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। यातायात पुलिस का यह अभियान आगामी 07 सितंबर तक चलेगा।

इस संदर्भ में पीटीआरआइ के एडीजी जी जनार्दन ने भोपाल व इंदौर के पुलिस आयुक्‍त समेत सभी जिलों के एसपी को पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 07 जुलाई से 07 सितंबर तक विशेष अभियान चलाते हुए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्‍चित करें, जो यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसके साथ ही एडीजी जर्नादन ने यह निर्देश भी दिए हैं कि वाहन चालकों द्वारा हेलमेट व सीट बेल्‍ट धारण करने के संदर्भ में सभी स्‍कूल-कालेजों में, मोहल्‍ले-कस्‍बों में एवं सार्वजनिक स्‍थलों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। एडीजी ने इस संदर्भ में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से अभियान को लेकर साप्‍ताहिक रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है।

यातायात पुलिस यह अभियान मप्र हाइकोर्ट के एक आदेश के बाद शुरू करने जा रही है। एडीजी जर्नादन द्वारा समस्‍त जिलों के पुलिस मुखिया को भेजे पत्र में मप्र हाइकोर्ट जबलपुर में दायर एक याचिका की सुनवाई का हवाला दिया है, जिसमें दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्‍ट पहनना अनिवार्य किया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE