नीमच। जिला प्रशासन की अभिनव पहल प्रशासन आपके द्वार के तहत आयोजित जिला स्तरीय रात्रि चौपाल एवं जनसमस्या निवारण शिविर के लिए गुरुवार शाम कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों से भरी बस कलेक्ट्रेट परिसर से ग्राम कंजार्डा के लिए रवाना हुई।
इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बस के माध्यम से सामूहिक रूप से कंजार्डा पहुंचे। रात्रि चौपाल के माध्यम से प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण करेगा।
ग्राम कंजार्डा में आयोजित चौपाल में राजस्व, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन कार्ड, जल गंगा संवर्धन अभियान सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं जनसमस्याओं से जुड़े मामलों की सुनवाई कर त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
जिला प्रशासन का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करते हुए समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह और भरोसा देखने को मिल रहा है।