BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2026, 5:18 pm
KHABAR : नीट धांधली के खिलाफ एमपी कांग्रेस का बड़ा शंखनाद, छात्रों की गूंज अभियान की शुरुआत, युवा मामलों की समिति गठित, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने और युवाओं की समस्याओं को सड़क से सदन तक उठाने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक विशेष ‘युवा मामलों की समिति’ का गठन किया है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश भर में “छात्रों की गूंज” नामक एक व्यापक अभियान की शुरुआत की है, जिसे आने वाले दिनों में एक बड़ा जनआंदोलन बनाने की तैयारी है।


युवाओं से संवाद और रणनीति पर काम करेगी समिति
कांग्रेस द्वारा गठित यह ‘युवा मामलों की समिति’ मुख्य रूप से नीट परीक्षा से प्रभावित पीड़ित छात्रों और प्रदेश के युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेगी। समिति का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं, उनके सुझावों और जमीनी अनुभवों को गहराई से समझना है। इन जानकारियों के आधार पर युवाओं के हक में एक मजबूत रणनीति तैयार कर उसका क्रियान्वयन किया जाएगा, ताकि धांधली के खिलाफ लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया जा सके।


जनआंदोलन में बदलेगा “छात्रों की गूंज” अभियान
कांग्रेस का कहना है कि परीक्षा प्रणालियों में हो रहे भ्रष्टाचार के कारण लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में लटक गया है। छात्रों की दबी हुई आवाज को और अधिक बुलंद करने के लिए ही “छात्रों की गूंज” अभियान को शुरू किया गया है। पार्टी इस अभियान के जरिए प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचेगी और युवाओं को एकजुट कर इसे एक व्यापक जनआंदोलन का रूप देगी।


समिति में कांग्रेस के दिग्गज युवा चेहरे शामिल
इस अभियान और समिति को प्रभावी बनाने के लिए कांग्रेस ने अपने तेजतर्रार और युवा नेताओं की एक मजबूत टीम को मैदान में उतारा है। इस नवगठित समिति में प्रियव्रत सिंह, जयवर्धन सिंह, सचिन यादव, कुणाल चौधरी, यश घनघोरिया, विपिन वानखेड़े, मितेंद्र दर्शन सिंह, आशुतोष चौकसे, मनीष चौधरी, पोरलाल खरते, आनंद जाट, सदफ खान को शामिल किया गया है।


कांग्रेस का संकल्प
“लोकतंत्र में युवाओं और छात्रों का भविष्य सर्वाेपरि है। नीट परीक्षा में हुए इस महाघोटाले के खिलाफ हमारी यह समिति और ‘छात्रों की गूंज’ अभियान तब तक चौन से नहीं बैठेगा, जब तक हर एक पीड़ित छात्र को उसका जायज हक और न्याय नहीं मिल जाता।”

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE