BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2026, 5:49 pm
KHABAR : स्कूल खुलते ही उज्जैन में 70 बसों की जांच, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए चला अभियान, फिटनेस, सीसीटीवी और दस्तावेजों की हुई जांच, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही यातायात पुलिस ने स्कूल बसों और छात्र परिवहन वाहनों की जांच शुरू कर दी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार और गुरुवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।


अभियान के तहत ट्रैफिक डीएसपी विक्रम कनपुरिया, डीएसपी दिलीप परिहार और यातायात थाना प्रभारी सूबेदार इंद्रपाल सिंह ने करीब 70 स्कूल बसों का निरीक्षण किया।


मोहन नगर चौराहे पर हुई वाहनों की चेकिंग
ट्रैफिक डीएसपी दिलीप परिहार ने बताया कि नए सत्र के पहले दिन मोहन नगर चौराहे पर स्कूल वाहनों की विशेष जांच की गई। इस दौरान स्कूल बसों और अन्य छात्र परिवहन वाहनों में सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।


फिटनेस, फायर सिस्टम और सीसीटीवी की हुई जांच
जांच के दौरान वाहनों की फिटनेस, वैध दस्तावेज, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास द्वार, स्पीड गवर्नर और सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और परिचालकों की उपलब्धता भी देखी गई।


कमियां मिलने पर दिए सुधार के निर्देश
यातायात अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को निर्देश दिए कि सभी छात्र परिवहन वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। जिन वाहनों में आवश्यक व्यवस्थाओं की कमी पाई गई, उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।


आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से स्कूल वाहनों की नियमित जांच आगे भी जारी रखी जाएगी, ताकि छात्र सुरक्षित तरीके से स्कूल आ-जा सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE