BREAKING NEWS
KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2023, 12:43 pm
KHABAR : ईशान फाउंडेशन का प्रकृति को समर्पित पखवाड़ा,महिलाओं और किशोरियों की सेहत पर भी हुई चर्चा, जांच शिविर लगाए, पढे़ खबर 

Share On:-

बच्चों के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है उनका स्वास्थ्य। बच्चों के जीवन के इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए निजी सामाजिक संस्थान ईशान फाउंडेशन द्वारा डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में एक पखवाड़े के लिए विभिन्न आयोजन किए गए। इसके अंतर्गत 2 स्थानों, जनसेवा नगर व महादेव नगर बस्ती में आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए आंख, दांत व संपूर्ण जांच के लिए निरूशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए।

 

इसमें वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश भाचावत, डॉ. रितेश Aपाटीदार व डॉ. आशुतोष पाराशर, चोइथराम नेत्रालय से डॉ. शिवती साहू, दंत चिकित्सा महाविद्यालय से डॉक्टर राहुल गनवदिया, डॉ. अंबर खान, डॉ. पकंज बंसोड़े, डॉ. प्रसन्न जैन, डॉ. अमर सावले, डॉ. जागृति व डॉ. गुंजन ने बच्चों की निशुल्क जांच की। बच्चों को आवश्यक सप्लीमेंट्स वितरित किए गए। इसके साथ ही बच्चों के वजन, लंबाई व शारीरिक परीक्षण के साथ टीकाकरण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया गया।


परीक्षण में पाया गया कि ज्यादातर बच्चों में अधूरा पोषण तो एक समस्या है ही, लंबे समय तक मोबाइल पर गेम खेलना, डेंटल हाइजीन का ध्यान न रख पाना, निरंतर ब्रेड, बिस्किट व अन्य पैकेट वाले नाश्ते करने आदि की वजह से भी स्वास्थ्यगत समस्याएं जन्म ले रही हैं। 2-6 साल की उम्र तक के बच्चों में कमजोर नजर और दांतों में कैविटी की समस्या प्रमुखता से पाई गई। साथ ही अरिदमिया (असंतुलित धड़कन) व वन साइड पैरालिसिस जैसे केसेस भी सामने आए। विशेष स्थितियों वाले बच्चों को आगे के उपचार हेतु जिला अस्पताल सहित चोइथराम नेत्रालय व दंत चिकित्सा महाविद्यालय में भी निरूशुल्क उपचार की व्यवस्था हेतु मार्गदर्शित किया गया। पखवाड़े में आगे प्रकृति से बच्चों को जोड़ने के लिए पौधरोपण और महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देने हेतु वर्कशॉप का आयोजन भी बीजलपुर व भीम नगर आंगनवाड़ियों में किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE