BREAKING NEWS
KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2023, 3:21 pm
KHABAR : फूलों की लड़ी से सजी पालकी में नगर भ्रमण पर निकले बाबा भंवरनाथ महाराज, बाबा महाकाल की शिवलिंग व भजन संध्या रही आकर्षण का केंद्र, पढे़ खबर 

Share On:-

भौरासा। सावन मास के अंतर्गत भगवान श्री भंवरनाथ महाराज नगर में दर्शन देने दूसरे सोमवार को आकर्षक श्रृंगार से सुसज्जित पालकी मे सवार होकर नगरवासियो का हाल जानने बाबा भवरनाथ महारज पालकी मे सवार होकर निकले पालकी को गुलाब के फूलों से सजाया गया जिसे युवाओं द्वारा पंडितों की वेशभूषा पहनकर अपने कंधों पर उठाया गया जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही एवं गोल्डन क्लब के सदस्यों द्वारा आगे आगे लोगों को माथे पर चंदन लगाया जा रहा था जिसे लोग आगे बढ़कर अपने सिर पर चंदन लगवा रहे थे। बाबा भवरनाथ जी की सवारी के आगे लोगो ने पुष्प वर्षा कर के नगर की सड़कों को फुलो से पाट दिया नगर में विभिन्न जगह सवारी का स्वागत किया गया सावन माह के दूसरे सोमवार को गोल्डन क्लब के तत्वाधान में विशाल शाही सवारी निकाली गई। जिसमैं ट्राले पर बाबा महाकाल की मूर्ति व भजनों पर हनुमान जी नाचते हुए व भजनों की प्रस्तुति भजन गायक आयुष माली भोरासा के द्वारा दी गई इस सवारी में कई तरह के अखाड़े मौजूद थे व ढोल ताशे शिव तांडव जो नगर वासियो के लिये आकर्षण का केंद्र बनी। इन आकर्षक चीजो से लोग मंत्रमुग्ध हो गये। सवारी भंवरनाथ मंदिर प्रांगण से शाम 5रू00 बजे प्रारंभ हुई जो टंकी चौराहा, माली मोहल्ला से होते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरानी कचहरी में भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर पहुंची यहां पर पूजन आरती कर बड़े हनुमान चोक पहुची आखरी में सवारी में पधारे सभी धर्म प्रेमी जनता का गोल्डन क्लब के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। अंत में भावनाथ मंदिर पर भव्य आरती के साथ प्रसाद वितरण कर समापन किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE