BREAKING NEWS
KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2023, 3:59 pm
BIG NEWS : एमपी के इस शहर में हुई बड़ी अनहोनी, घर के आंगन में खेल रही थी मासूम, तभी अचानक हो गई गायब, फिर भनक लगते ही मौके पर लगी लोगों की भीड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

सिरोंज | विदिशा में ढाई साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई। प्रशासन की टीम पोकलेन मशीन की मदद से बच्ची को निकालने का प्रयास कर रही है। बोरवेल के पैरेलल खुदाई की जा रही है। मौके पर डॉक्टरों की टीम भी मौजूद है। जो बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचा रही है।

जिस बोरवेल में बच्ची गिरी वो उसके घर के बाहर आंगन में ही है। इसकी गहराई 15 फीट से ज्यादा बताई जा रही है। पहले दो जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। बारिश से मिट्टी चिकनी हो गई, जिससे जेसीबी से खुदाई में दिक्कत होने लगी। अब दोनों जेसीबी को हटाकर पोकलेन मशीन से खुदाई की जा रही है।

घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सिरोंज-कुरवाई रोड पर कजरी बरखेड़ा गांव की है। इंदर सिंह की बेटी अस्मिता सुबह 10 बजे घर के आंगन में खेल रही थी, तभी बोरवेल में गिर गई। इंदर सिंह ने बताया कि बच्ची जिंदा है। उससे कुछ बोलो तो अंदर से जवाब भी दे रही है। एएसपी समीर यादव ने बताया कि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है। बच्ची को निकालने की कोशिश जारी है।

बारिश के कारण रेस्क्यू में हो रही देरी- एसडीएम

सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी ने बताया कि बच्ची बोरवेल में 13 फीट नीचे फंसी हुई है। रेस्क्यू दल ने बोरवेल के बराबर में 13 फीट का गड्‌ढा खोद दिया है। अब गड्‌ढे से बोरवेल तक सुरंग बनाने का काम जारी है। आधे घंटे में रेस्क्यू कर लिया जाएगा। बारिश के कारण रेस्क्यू में देरी हो रही है। बारिश रुकने के बाद तिरपाल डालकर रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन दोबारा बारिश शुरू हो गई। बोरवेल पर तिरपाल डालकर पानी रोकने की कोशिश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE