BREAKING NEWS
KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2023, 4:17 pm
REPORT : कलेक्ट्री पर अवाम और पानी के लिए त्राहिमाम, उप नगर बघाना के रहवासियों ने प्रदर्शन कर उठाई ये मांग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। उपनगर बघाना के वार्ड क्रमांक 38 और 39 के रहवासी पानी की किल्लत से परेशान होकर पाइप लाइन डालने की मांग करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि लगातार हमारे द्वारा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मांग की जा रही है। लेकिन वार्ड के पार्षद नीरज अहीर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। उनके द्वारा वार्ड में कोई काम नहीं करवाए गए है। कुछ दिन पहले भी जायसवाल कॉलोनी के निवासी इस मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। रहवासियों ने बताया कि पानी के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। यहां के 80ः निवासियों ने नगर पालिका चुनाव के दौरान मतदान किया था। उन्होंने कहा कि हम इसी शहर के निवासी है, विदेशी नहीं। हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा है। दूरदराज से पानी लाने को हम लोग मजबूर है।पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए जनता परेशान हो रही है। इस दौरान वार्ड के महिला पुरुष लामबंद होकर यहां धरने पर बैठ गए। तहसीलदार पिंकी साठे और वहां मौजूद नगरपालिका के ओएस महेश रामानी से भी इन लोगों ने चर्चा कर अपनी समस्याओं के लिए आवाज उठाई। पानी के लिए जमकर नारेबाजी हुई। गौरतलब है कि वर्तमान नगरपालिका को 1 वर्ष बीत गया। जनप्रतिनिधि हर घर पानी पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, और इसी पानी के लिए जनता दर बदर की ठोकरें खा रही है। यह लोग इस आस में है कि विधानसभा चुनाव से पहले पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE