BREAKING NEWS
KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2023, 8:27 pm
REPORT : एसपी कार्यालय पहुंचा पाइप लाइन को लेकर हुए विवाद का मामला, पीड़ित पक्ष ने एसडीओपी के समक्ष लगाई न्याय की गुहार, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रति मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मन्दसौर पर जन सुनवाई का आयोजन हो रहा है। आज मन्दसौर जिले के गांव भूखी का मारपीट का मामला लेकर फरियादी एसपी कार्यालय पहुंचा। मन्दसौर जिले का गांव भूखी में दो पक्षों में खेत में पाइप लाइन को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें आपस में लाठी डंडे चले थे। 
इस मारपीट की घटना में घायल समरथ पूरी गोस्वामी ने बताया कि गांव के ही मांगीलाल शर्मा ने समझौता करने के बहाने घर पर बुलाकर गांव सूंठी के निवासी जेतराम तेली, रतनलाल तेली, मुकेश तेली के साथ मिलकर मुझसे मारपीट की। मारपीट की इस घटना में मुझे गंभीर चोटें आई है। इस वारदात में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका नाहरगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा हैं और एक व्यक्ति को सिर में गंभीर चोंट आने की वजह से उसे इन्दौर रेफर किया था, अब स्थिति सामान्य है। पीड़ित परिवार ने बताया कि नाहरगढ़ थाने पर मामला दर्ज कराया है। मगर अभी तक उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अपराधी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। आज हमने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसडीओपी नरेंद्र सिंह सोलंकी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE