BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 11:03 am
KHABAR : धर्म-कर्म में लगाया धन कभी निष्फल नहीं होता, जैन दिवाकर भवन में आयोजित चातुर्मास धर्म सभा में कविरत्न श्री विजयमुनिजी मसा ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। धर्मागम के उपदेशों पर चलकर जीवन का कल्याण हो सकता है। आधुनिक युग में अर्थ बिना व्यर्थ होता है। प्राचीन काल राजा के युग में पहले इंसान को महत्व दिया जाता था फिर धन का महत्व होता था। सामाजिक परिस्थितियां बदल गई है । आज लोग इंसान को कम पैसे को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। धर्म-कर्म में धन लगाएं तो वह कभी व्यर्थ नहीं जाता है उसका पुण्य फल अवश्य मिलता ही है।
यह बात जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय, पूज्य प्रवर्तक, आगम मनस्वी साहित्य भूषण कविरत्न श्री विजयमुनिजी मसा ने कही। वे श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ के तत्वावधान में गांधी वाटिका के सामने जैन दिवाकर भवन में आयोजित चातुर्मास धर्म सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दानवीर भामाशाह ने महाराणा प्रताप को राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना धन देकर सहायता की थी जो आज भी आदर्श प्रेरणादाई प्रसंग है। इसलिए आज भी लोग भामाशाह को दान पुण्य के लिए याद करते हैं।माता पिता अपनी संतान को अच्छे संस्कार देकर आत्मनिर्भर बनाकर उसका परिवार बसाने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं।धर्म के प्रति युवा वर्ग की एकाग्रता और लगन होगी तभी विकसित समाज का निर्माण हो सकता है। जीवन में  यदि कुछ परिवर्तन लाना है तो धर्मागम को जीवन में आत्मसात करना होगा विपाक सुत्र में उल्लेखित उपदेश को श्रवण करें तो जीवन में परिवर्तन हो सकता है और व्यक्ति सच्चा श्रावक बन सकता है जिस प्रकार व्यक्ति व्यापार में प्रतिस्पर्धा कर सफलता प्राप्त करता है। यदि इसी प्रकार धर्म  तपस्या में भी प्रतिस्पर्धा करे तो उसकी आत्मा के कल्याण का मार्ग मिल सकता है। मनुष्य 4 कर्मों का क्षय करें तो वह भी भगवान बनने की ओर अग्रसर हो सकता है। 
चतुर्विद संघ की उपस्थिति में  चतुर्मास काल  तपस्या साधना निरंतर प्रवाहित हो रही है। इस अवसर पर प्रभा पितलिया व रविंद्र पप्पू बम के उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर सभी ने सामूहिक अनुमोदना की।धर्म सभा में उपप्रवर्तक श्री चन्द्रेशमुनिजी म. सा.एवं साध्वी विजय श्री जी म. सा. का सानिध्य मिला।इस अवसर पर श्री अभिजीतमुनिजी म. सा., श्री अरिहंतमुनिजी म. सा., ठाणा 4 व अरिहंत आराधिका तपस्विनी श्री विजया श्रीजी म. सा. आदि ठाणा का सानिध्य मिला। चातुर्मासिक मंगल धर्मसभा  में सैकड़ों समाज जनों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया।  इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष अजीत कुमार बम्म, चातुर्मास समिति संयोजक बलवंत सिंह मेहता, सागरमल सहलोत, मनोहर शम्भु बम्म, सुनील लाला बम्ब, निर्मल पितलिया, सुरेंद्र  बम्म, वर्धमान स्थानकवासी नवयुग मंडल अध्यक्ष संजय डांगी दिवाकर महिला मंडल अध्यक्ष रानी राणा ,साधना बहू मंडल अध्यक्ष सविता भामावत आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। इंदौर रतलाम, जावद जीरन, चित्तौड़गढ़, छोटी सादड़ी निंबाहेड़ा जावरा नारायणगढ़, उदयपुर आदि क्षेत्र से समाज जन सहभागी बने और
संत दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। धर्म सभा का संचालन प्रवक्ता भंवरलाल देशलहरा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE