BREAKING NEWS
KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 2:38 pm
BIG NEWS : हिंदूवादी नेता सोमानी ने कहा- मंदिरो में अमर्यादित कपडे पहनकर नही जाए, सनातनी धर्म को कोई ठेस नही पहुंचाए, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। सनातनी धर्म के प्रति आस्था का प्रभाव इन दिनो देखने को मिल रहा है। देश प्रदेश में हिंदू संगठनो के आह्वान पर मंदिर समितियो व संचालकगणो ने मंदिरो पर छोटे-छोटे कपडे पहनकर आने पर पोस्टर, बेनर, फ्लैक्स लगाकर प्रतिबंध लगा दिया है। 
योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी जावद ने कहा कि अभी सावन माह चल रहा है, शिवालयो में भक्तो की लम्बी लम्बी कतारे लग रही है। इसी दौरान मंदिरों में छोटे और अमर्यादित कपड़े पहनकर नही जाए, जो भूलवश आ भी जाते है उन सभी को समझाईस दे कि दौबारा ऐसे कपडे पहनकर नही आए, यह सबकी जवाबदारी है। 
हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने आगे कहा कि हम मंदिर में पूजा पाठ, साधना के लिए आते है। किंतु जाने-अनजाने में मंदिर की मर्यादाओं को ध्यान में नही रख पाते है। जैसे कि छोटे वस्त्र, हाफ पेंट, बरमुडा, मिनी स्कर्ट, नाईट सूट, कटी-फटी जिंस, कैप्री, फ्रॉक, तंग वस्त्र, बिना चुन्नी सूट के मंदिर में प्रवेश करने को अशोभनीय माना गया है। आप सभी धर्म प्रेमी माता बहनो व भक्तो से निवेदन करते है कि मंदिर में उक्त प्रकार के वृस्त्र पहनकर प्रवेश ना करे। इस प्रकार वस्त्र पहनकर आप मंदिर आते भी है तो, मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर सहयोग प्रदान करे। ताकी मंदिर की और सनातनी धर्म की आस्था बरकरार रहे। गत दिनो जावद नगर में अखिल भारतीय सिखवाल ब्राह्मण समाज महिला मंडल, जावद के पदाधिकारी एवं सदस्यो ने मंदिर मंदिर जाकर अपने हांथो से जागरूकता के लिए पोस्टर लगाए थे, जिससे पूरे नगर में प्रशंसा हुई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE