BREAKING NEWS
KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 6:06 pm
NEWS : समग्र जैन समाज में राजनितिज्ञों की अनदेखी को लेकर आक्रोश, जैन संतों के हत्यारों पर कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर चितौड़ बन्द का आह्वान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौडगढ़। कर्नाटक राज्य में दिगम्बर जैन मुनि कामकुमार नंदी का अपहरण कर नृशंस हत्या के विरोध में सकल जैन समाज के द्वारा 20 जुलाई को चित्तौडगढ बन्द में सर्व समाज से भी सहयोग का आह्वान किया है। 
सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मण्डल के कार्यकारिणी की विशेष बैठक मण्डल अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया, महासचिव रणजीत सिंह नाहर, संघ अध्यक्ष चन्द्रसिंह कोठारी, अशोक मेहता, पारस जैन, अजीत ढीलीवाल व कोषाध्यक्ष सम्पत लाल डांगी एवं पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र टोंग्या के सानिध्य में सम्पन्न हुई। जिसमें कर्नाटक राज्य में दिगम्बर जैन मुनि कामकुमार नंदी का अपहरण कर नृशंस हत्या के विरोध में सकल जैन समाज के द्वारा राजस्थान बन्द के आह्वान के मद्देनजर चितौड़गढ़ में भी जैन समाज के द्वारा 20 जुलाई, गुरूवार को व्यापार एवं उद्योग दोपहर 1 बजे तक बन्द रखने तथा प्रातः 11.15 बजे गोरा बादल स्टेडियम से गोलप्याऊ होते हुए कलेक्ट्री चौराहे तक मौन जुलुस निकालने हेतु निर्णय किया गया। 
महासचिव रणजीत सिंह नाहर के अनुसार पदाधिकारी अशोक भण्डारी, विपिन नाहर, मुकेश चीपड, राजेश पोखरना, राजकुमार बज, एवन्त मेहता, अर्पित बोहरा, विशाल सरूपरिया, रमेश जैन, सुरेन्द्र डूंगरवाल आदि के सानिध्य में सम्पन्न बैठक में जैन व्यवसायियों से 20 जुलाई 2023, गुरूवार को व्यापार एवं उद्योग दोपहर 1 बजे तक बन्द रखने तथा मौन जुलुस में महिलाओं से केसरिया परिधान में व पुरूषों से सफेद वस्त्र में आने की अपील की गई है।
बैठक में सभी राष्ट्रीय राजनैतिक दलों व राजनीतिज्ञों द्वारा घटना की अनदेखी को लेकर आक्रोश भी व्यक्त किया गया। जैन संत की नृंशस हत्या होने के बाद भी किसी भी राजनैतिक दल एवं राष्ट्रीय नेताओं द्वारा प्रतिक्रिया नहीं देकर मौन लेना चिन्ताजनक है। महावीर मण्डल अध्यक्ष सेठिया के अनुसार कलेक्ट्री पहुॅचकर मुनी श्री को श्रद्धाजंली अर्पित की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE