चित्तौड़गढ़। राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ के दरबार में श्रावण मास कृष्णपक्ष चतुर्दशी को दानपेटियां खोली गई। 16 जुलाई को खोली गई दानपेटी से निकली अथाह दान राशि की 02 चरणों में की गणना की गई। उक्त गणना में कुल 07 करोड़ 60 लाख रूपये की दानराशि प्राप्त हुई। शेष दानराशि की गणना कल 20 जुलाई 2023 को की जायेगी।