BREAKING NEWS
KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 7:29 pm
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के पाटनी पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन, कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन ने छात्रों से कहा- कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ करें, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा के पाटनी पब्लिक स्कूल में  कम्पनी के यूनिट हेड एवं विद्यालय प्रबंधक  नितिन जैन तथा अरुणा जी जैन के मुख्य आतिथ्य में अलंकरण कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान यूनिट हेड जैन ने विद्यालय स्तर पर गठित छात्र मंत्रिमंडल के सदस्यों को शुभकामनाओं के साथ सैशें प्रदान कर विद्यालय के सुचारु संचालन में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की शपथ दिलाई। जैन ने छात्र कैबिनेट को संबोधित करते हुए छात्र सदस्यों को नेतृत्व, टीम वर्क और जिम्मेदारी का महत्व समझाया। साथ ही कहा की प्रत्येक छात्र नेता अपने-अपने पदों से जुड़े मूल्यों और कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ करें।
इस अवसर पर नवनियुक्त छात्र नेताओं ने अतिथियों के समक्ष अपने-अपने पदों से जुड़े मूल्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु प्रतिज्ञा ली। पाटनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य  गिरीश बाबू ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और नई जिम्मेदारियों का सूचारु रुप से निर्वहन करते हेुए एक अनुकरणीय छात्र जीवन जीने हेतु प्रेरित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE