BREAKING NEWS
पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<     KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<     VIDEO NEWS: हरदा में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने मासूम.. <<     BIG VIDEO : भोपाल में 17 साल के किशोर की हत्या से.. <<     KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण.. <<     REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2023, 3:58 pm
BIG NEWS : सिंगोली कस्बे की पश्चिमी बस्तियों में चोरों का हमला, कहीं से चुराए गहने तो कहीं पर की मारपीट, बस्तीवासियों ने पुलिस को दिया सामूहिक रूप से आवेदन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बे की पश्चिमी बस्तियों में बीती रात चोरों द्वारा लोगों के साथ मारपीट करते हुए गहने इत्यादि चोरी कर ले जाने की खबर मिली है। इस बाबत गुरुवार सुबह बस्तीवासियो ने पुलिस थाने जाकर सामूहिक आवेदन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे की पश्चिमी बस्तियों में शामिल वार्ड क्रमांक 1, 2 और 3 के महिला पुरुषों ने पुलिस थाने जाकर थानाधिकारी कैलाश चंद चौहान के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत में बताया गया कि बीती  रात दस से बारह लोगों ने इन वार्डों के अलग अलग घरों में घुसकर चोरी का प्रयास किया है, जबकि लोगों के जागने पर पथराव और मारपीट भी की है।
इस बाबत वार्ड क्रमांक एक निवासी अफजल पठान और वार्ड क्रमांक 2 निवासी राजेंद्र कटारिया ने चोरों द्वारा मारपीट किए जाने की पुष्टि की है, जबकि वार्ड क्रमांक 3 स्थित अग्रवाल कालोनी में भी बड़ी चोरी की सूचना मिली है। इस बाबत संदीप अग्रवाल ने बताया कि चोर उसके घर में तोड़फोड़ कर आलमारी आदि में रखे करीब 7 से 8 लाख रूपए के गहने चोरी कर ले गए है। 
बता दें कि कस्बे की पश्चिमी बस्तियों में ही चोरों की अधिकांश दस्तक होती है, गत वर्ष भी चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने और नगदी पर हाथ साफ किया था, जबकि इसी अफजल पठान के घर से लगभग एक लाख रुपए चुरा ले गए थे।मामले में शिकायत सुनने के बाद थानाधिकारी कैलाश चंद चौहान ने आवश्यक कार्रवाई का विश्वास दिलाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE