संजीत। कर्नाटक के चिकोडी के हिरेकोडी गाँव मे दिगम्बर जैन संत श्री काम कुमार नंदी जी मारासाहेब का अपहरण कर हत्या के विरोध में देशभर के साथ ही सकल जैन समाज संजीत द्वारा अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रख कर शांति प्रिय तरीके से मोन जुलूस निकाला और महामहिम राज्यपाल के नाम टप्पा कार्यालय पर नायब तहसीलदार वंदना हरित को ज्ञापन सोपा ओर सकल जैन समाज की ओर से मामले मे ब्ठप् जांच की मांग करते हुऐ दोषियों को कठोर सजा देने ओर जैन संतो को सुरक्षा देने की मांग की। ज्ञापन का वाचन सकल जैन समाज के अध्यक्ष शरद जैन द्वारा किया गया । इस मौके पर ग्राम के भंवरलाल परमार, धर्मचंद पटवा , डॉ. सुरेश जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, पीयूष जैन, विजय जैन, रविंद्र बाफना, दीपक जैन, सुनील जैन, अमृत कुमार सोनी, दशरथ सोनी, राय सिंह डांगी, मदन लाल डांगी, दिनेश मालपानी, मुकेश सोलंकी, सुनील सोनी, सुनील पटवा, राजेंद्र पटवा, अरविंद पाटीदार, मनभावन कोठारी, विष्णु योगी, अशोक बंजारा, संजीत सरपंच जुल्फीकार, फोसरी सरपंच प्रतिनिधि राजेश बागड़ी आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।