चित्तौड़गढ़। विहिप बजरंग दल के इस वर्ष हर ग्राम पंचायत स्तर पर एक ऊँची भगवा पताका लगाने के लक्ष्य को लेकर महाराज की नेतावल में बालाजी मंदिर पर 31 फीट ऊँचे पोल पर भगवा ध्वज की स्थापना की गई।
ग्रामीण प्रखण्ड संयोजक कैलाश जाट ने बताया कि विहिप बजरंग दल ने मंदिर पर हिन्दू रीति रिवाजों से भगवा ध्वज की स्थापना की साथ ही नेतावल चौराहे पर भी नये भगवा ध्वज की स्थापना की।
इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष मनोज सोनी, जिला मंत्री अनिल चतुर्वेदी, सह जिला मंत्री मदन त्रिपाठी, विभाग संयोजक योगेश दशोरा, सह जिला संयोजक राहुल गुर्जर, रामलखन दास महाराज, विहिप नेतावल महाराज के मंत्री भगवान लाल प्रजापत, सेवा प्रमुख राजू नाथ, श्याम लाल हरिजन, बजरंग दल नेतावल महाराज संयोजक प्रकाश नाथ, सह संयोजक राधेश्याम सालवी, गोरक्षा प्रमुख प्रभु लाल जाट, पूर्व बजरंग दल संयोजक नेतावल महाराज नरेंद्र नाथ, बालूराम जाट, राजू सोनी, डॉक्टर सुशांत, पंडित प्रमोद शर्मा, कैलाश गोस्वामी, पन्ना लाल जाट, शंभू लाल जाट, राधेश्याम प्रजापत, सोनू सेन, राजमल डोली, भेरूलाल प्रजापत, सत्यनारायण गाडरी, नरेंद्र कुटिया, रामेश्वर जाट, विजय सालवी के साथ ही ग्रामवासी रोशनलाल जाट गिलुंड, प्रभु लाल जाट मानपुरा, नारायण लाल गुर्जर पांचली, नारायण लाल जाट, संजू जाट तुंबड़िया उपस्थित रहे।