BREAKING NEWS
KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<     VIDEO NEWS: हरदा में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने मासूम.. <<     BIG VIDEO : भोपाल में 17 साल के किशोर की हत्या से.. <<     KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण.. <<     REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2023, 5:19 pm
KHABAR : नीमच के गोमाबाई रोड पर लगा सावन मेला, 20 प्रतिशत की मिल रही विशेष छूट, आयोजनकर्ता ने की जन-जन से पहुंचकर लाभ उठाने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के गोमाबाई रोड पर स्थित लायन डेन में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, आर्टिजेन वेलफेयर सोसायटी इंदौर के द्वारा राष्ट्रीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी एवं खादी प्रदर्शनी सावन मेला संचालित किया जा रहा है। यह मेला आगामी 30 जुलाई तक प्रातः 11 से रात्रि 10 बजे तक संचालित होगा। 
नीमच में चल रही हस्तकला हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रर्दशनी में कई राज्यों से आए शिल्पी एवं बुनकर अपने-अपने प्रदेश की खास हस्तकला लाए हैं एवं उचित दाम पर बिक्री कर रहे हैं। मेले में 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही हैं। 
मेले में हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट खादी के उत्पादों का संगम, देश भर की हस्तकला के साथ ही डिजाइनर सूट एवं साड़ी, खादी ग्राम उद्योग एवं विन्दयवेली के हर्बल प्रोडक्ट एवं दवाइयां, भागलपुर की सिल्क साड़ी एवं ड्रेस मैटेरियल, बनारस की नक्काशीदार साड़ी एवं सूट, मेरठ के खादी के शर्ट एवं कुर्ते पजामा, चंदेरी एवं माहेश्वरी मैं दाबू, बाग, अजरक, बटिक एवं कलमकारी प्रिंटो मैं साड़ी व सूट, सहारनपुर का नक्काशीदार फर्नीचर, खुर्जा के चीनी मिट्टी की क्रोकरी एवं आकर्षक गमले, बटिक प्रिंट में सूट, कुर्ते, गाउन व साड़ी, दिल्ली एवं मुंबई की इमिटेशन ज्वेलरी, हैंडलूम की एवं बटिक में विशेष बेडशीट, लखनऊ का चिकन वर्क में कुर्ते, प्लाजो, जयपुर स्कर्ट, रेपराउंड, कुर्तिया एवं प्रसिद्ध 20 ग्राम की जुती, राजस्थान का प्रसिद्ध चूर्ण एवं आचार, कर्नाटक के वुडन टॉयज एवं डेकोरेटिव आइटम आदि उपलब्ध है। हस्त शिल्पियों से शहर की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर मेले का लाभ लें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE