BREAKING NEWS
KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<     VIDEO NEWS: हरदा में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने मासूम.. <<     BIG VIDEO : भोपाल में 17 साल के किशोर की हत्या से.. <<     KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण.. <<     REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 11:20 am
KHABAR : कंपनी के चेंबर में गिरने से कर्मचारी की हुई मौत, परिजनों और समाजजनों ने कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर  

Share On:-

देवास। औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में गुरुवार को एक युवक की चेंबर में गिरने से मौत हो गई। इसके बाद युवक के परिजन और समाजजन कंपनी के सामने एकत्रित हो गए। युवक की मौत को लेकर कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जब मीडिया के साथियों ने इस संबंध में कंपनी के प्रबंधक नंदकिशोर पाठक से इस संबंध में जानकारी चाही तो बहसबाजी करते हुए नजर आए। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रेस्टीज कंपनी में काम करते समय आकाश पिता कैलाश बामनिया उम्र 25 वर्ष निवासी न्यू देवास हालमुकाम इकलेरा माताजी की गुरुवार सुबह चेंबर में गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों के साथ समाजजन पहुंचे और हंगामा किया। आक्रोशित लोगों को कंपनी प्रबंधन ने कोई आश्वासन नहीं दिया तो परिजन धरने पर बैठ गए। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा, तहसीलदार सपना शर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, भाजपा पार्षद अजय तोमर, सीएसपी विवेक सिंह चौहान, औद्योगिक थाना कोतवाली, कोतवाली, नाहर दरवाजा थाना प्रभारी सहित मौके पर पहुंचे और कंपनी के प्रबंधक से चर्चा की जिस पर कंपनी की ओर से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मृतक के परिवार को दी गई इसके साथ ही कंपनी से इंश्योरेंस वह पेंशन की राशि दी जाएगी सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा द्वारा बताया गया कि घटना के संबंध में पुलिस जांच करेगी उसमें कोई भी लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी,औद्योगिक सेफ्टी विभाग की ओर से भी जांच की जाएगी, कंपनी में किस सर पर लापरवाही हुई है व सुरक्षा के मानकों में चूक हुई है तो उनकी विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE