BREAKING NEWS
सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ.. <<     KHABAR : राशन वितरण में अनियमितता का आरोप,.. <<     KHABAR : छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की.. <<     महिदपुर में नागपंचमी पर बजरंग व्यायामशाला.. <<     शहडोल में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेआम.. <<     BIG NEWS : मंडी में मचा हंगामा, हम्मालों ने काम बंद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 2:45 pm
BIG NEWS : अवैध कब्जे को लेकर किसान ने की आत्महत्या, परिजनों सहित समाजजनों ने शव रख किया प्रदर्शन, करणी सेना के जीवन सिंह भी मौजूद, कलेक्टर और एसपी हुए मौकास्थल रवाना, परिवार ने दी ये बड़ी चेतावनी, मामला मंदसौर जिले का, पढ़े पीडी बैरागी की खबर       

Share On:-

मंदसौर। भानपुरा तहसील के संधारा गांव के जगदीश पिता राम नारायण पाटीदार और उनके भाई कैलाश पिता रामनारायण का मोखमपुरा गांव में कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर किसान भाइयों ने जहर खा लिया था। जिसमे जगदीश पाटीदार की मौत हो गई। इस मामले को लेकर पाटीदार समाज में आक्रोश व्याप्त है। 
आज पाटीदार समाज ने मृतक जगदीश पाटीदार के शव का पीएम करवाने के बाद लेदी चौराहे पर शव रख कर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके कारण भानपुरा-झालावाड़ मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल पाटीदार, करणी सेना के जीवन सिंह शेरपुर, पाटीदार समाज के कई जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद है। टेंट-तम्बू लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। झालावाड़ कलेक्टर एवं एसपी मौके के लिए निकल गए है। वहीं प्रदर्शन करने वाले समाजजन का कहना है कि जबतक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक हम हटेंगे नहीं। 
प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार व प्रदेश कोषाध्यक्ष वरेंद्र वेदिया का कहना है कि पीड़ित परिवार को भूमि लौटाई जाए, प्रताड़ित करने वाले व नियम विरुद्ध कब्जा करने वालों या कराने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए और गिरफ्तार किया जाए। साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए, पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में 1 करोड़ रुपये दिए जाए। पाटीदार समाज और परिजनों का कहना है कि मांगे मानी नही गई तो शव को लेकर सीएम हाऊस भोपाल जायेगे।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE