BREAKING NEWS
सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ.. <<     KHABAR : राशन वितरण में अनियमितता का आरोप,.. <<     KHABAR : छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की.. <<     महिदपुर में नागपंचमी पर बजरंग व्यायामशाला.. <<     शहडोल में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेआम.. <<     BIG NEWS : मंडी में मचा हंगामा, हम्मालों ने काम बंद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 3:29 pm
BIG NEWS : मोहित के अपहरणकर्ताओं का जल्द पता लगाए, यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन, तांत्रिक क्रिया करने वालों पर करे कार्यवाई, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। यादव समाज के युवा मोहित पिता जयप्रकाश सिसौदिया का तांत्रिक क्रिया के चलते कुछ लोग अपहरण कर ले गए थे और फिर हरियाली अमावस्या की आधी रात को बेहोशी की हालत में छोड़ गए। मोहित के शरीर पर जगह-जगह जले हुए निशान है और क्रास बने हुए हैं। मोहित के अपहरणकर्ताओं का जल्द पता लगाने और तांत्रिक क्रिया करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर यादव महासभा ने एसपी ऑफिस में ज्ञापन सौंपा। यादव महासभा अध्यक्ष मनीष गोयल के नेतृत्व में यादव समाजजनों ने सीएसपी फूल सिंह परस्ते को एसपी नीमच के नाम ज्ञापन दिया। 

यादव महासभा अध्यक्ष मनीष गोयल ने कहा कि समाज के युवा के साथ पिछले नौ साल से इस तरह की घटनाएं हो रही है लेकिन अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। मोहित युवा और एमएमए तक शिक्षित हैं, उसे बेहोश कर अपहरण किया गया और फिर तांत्रिक क्रियाए की गई। समाजजनों ने मांग कि है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे। 
इस दौरान यादव महासभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी राकेश सोन, प्रताप सिंह सिसौदिया, योगेश यादव, सूरज हरित, कृष्णकांत सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। इस मामले में यादव महासभा के पूर्व राकेश सोन द्वारा एसपी अमित तौलानी को भी अवगत कराया गया हैं, उन्होंने जल्द कार्यवाही करने और आरोपियों का पता लगाने का आश्वासन दिया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE