BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 3:59 pm
KHABAR : नर्मदापुरम जिले के पिपरिया क्षेत्र, और पानी का तेज बहाव, फिर आई एक लग्जरी कार, जैसे ही पुलिया पार करने लगी तो हो गई ये अनहोनी, मोके पर मची अफरा तफरी, सुचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी व पुलिस सहित रेस्क्यू टीम, पढ़े खबर    

Share On:-

नर्मदापुरम | जिले के पिपरिया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पानी के तेज बहाव एक कार अनियंत्रित होकर पानी पुलिया से बह गई। कार में सवार 4 लोगों में से चालक सहित तीन लोग तैर कर किनारे लग गए। एक दिव्यांग युवक का पता नहीं चल पाया है। एसडीएम एसडीओपी पुलिस और रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचे। एसडीआरआईएफ दल की सहायता से पुलिस ने कार को नदी से बाहर निकाल लिया है। लापता युवक की सर्चिंग चल रही है।

गुरुवार रात भारी बारिश के दौरान राय खेड़ी पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टवेरा कार पानी के बहाव के बीच निकलकर पहले राय खेड़ी की तरफ गई। उसके बाद वापस लौटते समय कार अनियंत्रित होकर पानी में जा गिरी। पार्षद पति सुनील ठाकुर ने बताया कार में 4 लोग सवार थे। पानी में डूबने के बाद कार की छत पर यह लोग पहुंच गए। किसी तरह तीन लोगों ने तैरकर नदी पार कर किनारे पहुंचे। एक अन्य के कार में सवार होने की बात बताई जा रही, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है।

युवक की तलाश के लिए मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम।
एसडीईआरएफ की टीम ने शुरू की सर्चिंग

एसडीएम संतोष कुमार तिवारी, एसडीओपी अजय कुमार वाघमारे, तहसीलदार पूनम साहू ने मौके पर पहुंच पानी में फंसी कार को बाहर निकलवाने और युवक की सर्चिंग के लिए एसडीईआरएफ दल को रेस्क्यू के लिए मौके पर बुलाया है। लापता युवक अज्जू की सर्चिंग पानी में की जा रही है। इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है, अज्जू पानी में डूब गया या बाहर निकल गया। उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस और परिजन सर्चिंग कर रहे हैं।

चार लोग थे टवेरा में, एक नही मिला

स्टेशन रोड टीआई निकिता विल्सन ने बताया कि कार पानी में बही है। इस कार में 4 लोग सवार थे, जो लोकल के हैं। रजनीकांत कार चला रहा था, उसके साथ अज्जू वानवंशी, संजू राय और विक्रम रघुवंशी बैठे थे। तीन सुरक्षित है अज्जू वानवंशी की सर्चिंग चल रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE