सीहोर। जिले में बारिश ने मचाई तबाही देर रात हुई मूसलाधार बारिश जिले के कई नदी नाले उफान पर है कई क्षेत्र जलमग्न होने से जनजीवन प्रभावित है। घरों में पानी भरे होने की वजह से लोग छतों पर रहने को मजबूर है। घरों में इतना पानी भर गया है कि लोगों की गृहस्थी का सामान पानी में तैरता हुआ नजर आ रहा है। सीहोर जिले में देर रात हुई बारिश के कारण इछावर तहसील पूरी तरह जलमग्न हो गया है।
इछावर तहसील के ग्राम झालकी में नदी नाले उफान पर आ जाने की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कई मकानों में पानी घुस चुका है। गृहस्ती का सामान पूरी तरह तैरता हुआ नजर आ रहा है। इधर खेजड़ा नदी उफान पर आ जाने से बीच गांव का सड़क संपर्क टूट चुका है।
घंटों से इंतजार कर रहे नदी में कम पानी होने का... जिले में आज भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हैं कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई भी बंद है।सीहोर जिले के इछावर के गोलूखेड़ी झालकी,रामनगर,लसूडिया गोयल,खेजडा,नयापुरा, बिशन खेड़ी, हालियाखेड़ी, आदि गांव में बारिश ने मचाई तबाही। पूरी तरह जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। वही इछावर एसडीएम विष्णु प्रसाद यादव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की मैं एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रशासन आपके साथ है। एसडीएम विष्णु प्रसाद यादव लगातार ही बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं।