BREAKING NEWS
BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ.. <<     KHABAR : राशन वितरण में अनियमितता का आरोप,.. <<     KHABAR : छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की.. <<     महिदपुर में नागपंचमी पर बजरंग व्यायामशाला.. <<     शहडोल में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेआम.. <<     BIG NEWS : मंडी में मचा हंगामा, हम्मालों ने काम बंद.. <<     भीलगांव से निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 7:06 pm
KHABAR : पुल नहीं होने से राजमली नीमघाटी वाडीया के सैकड़ों ग्रामीण जान जोखिम में डालकर उफनती कुंदा नदी को कर रहे है पार, पढ़े खबर 

Share On:-

भगवानपुरा | मुख्यालय से 18किमी दूर वन ग्राम पीपलझोपा के राजमली के सैकड़ों ग्रामीण जन जोखिम में डालकर कुंदा नदी पार कर रहे है। बारिश के दिनों में यहां ग्रामीणों को और भी ज्यादा मुसीबतें उठाना पड़ती है। तश्वीरों के माध्यम से आप देख सकते है कि किस प्रकार से ग्रामीण अपनी जान को खतरे में डालकर कुंदा नदी पार कर रहे है। एक तरफ जहां सरकार आवागमन के लिए गांव गांव सड़क और पूल पुलिया बनाकर जोड़ रही है तो क्षेत्र में आज भी कुछ ऐसे इलाके है जो अच्छी सड़क और पुल पुलियाओं से वंचित हे इन्हीं में से राजमलि निमघाटी वडिया आदि गांव शामिल है। ग्रामीण संतोष मेहता ने बताया कि इन ग्रामों के सैकड़ों परिवारों को बारिश के मौसम में बड़ी परेशानी उठाना पड़ती है खासकर बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में भी खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ता हे कुंदा नदी में बाढ़ आने से मार्ग अवरूद्ध हो जाता है यदि ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश होने से आवागमन भी कई दिनों के लिए बन्द हो जाता है। वहीं कुंदा नदी पर पुल निर्माण को लेकर कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवम अधिकारियों को अवगत  कराया है लेकिन किसी ने भी इस और कोई ध्यान नही दिया।  यहां के ग्रामीणों ने सरकार से पूल निर्माण की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE