BREAKING NEWS
सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ.. <<     KHABAR : राशन वितरण में अनियमितता का आरोप,.. <<     KHABAR : छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की.. <<     महिदपुर में नागपंचमी पर बजरंग व्यायामशाला.. <<     शहडोल में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेआम.. <<     BIG NEWS : मंडी में मचा हंगामा, हम्मालों ने काम बंद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 12:27 pm
REPORT : मौसम विभाग द्वारा जारी की चेतावनी, अगले 24 घंटे में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान जैसी स्थिति, सुबह 3 बजे से झमाझम बारिश का दौर जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

सेगांव | मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना में अगले 24 घण्टों में फिर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई थीं। जिसमे नर्मदापुरम, हरदा, खरगोन, बड़वानी, इंदौर, उज्जैन, सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के आधार पर राजस्व सहित ग्रामीण विकास विभाग, जलसंसाधन, होमगार्ड, एमपीईबी, स्वास्थ्य, खाद्य और अन्य विभागों को अलर्ट किया है। अगले 24 घंटे में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है।
शनिवार सुबह 3 बजे से झमाझम बारिश का दौर नगर में जारी है। जिससे जल जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह 9 बजे तक भी झमाझम बारिश जारी है।

पिछले 24 घण्टे में जिले में औसत वर्षा 17.10 एमएम हुई।
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घण्टे में जिले में कुल 17.10 एमएम औषत वर्षा दर्ज की गई है। बड़वाह तहसील में 29 एमएम, भीकनगांव में 28 एमएम, खरगोन में 26 एमएम, झिरन्या और सनावद तहसील में 20-20 एमएम, गोगावां में 13 एमएम, सेगांव में 11 एमएम, कसरावद में 9 एमएम, भगवानपुरा में 8 एमएम तथा महेश्वर तहसील में 7 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE