BREAKING NEWS
बापचा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, देहरी घाट.. <<     **बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<     KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<     KHABAR : अर्जुन विजयवर्गीय को मिली नारायण सेवा.. <<     VIDEO: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर! 1031.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 2:43 pm
BIG REPORT : जिले का रसूलपुर बाईपास और लिंबोदा का रहने वाला गोवर्धन, जब लौट रहा घर हो गई ये बड़ी घटना तो मची अफरा तफरी, परिवार में पसरा मातम, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। के औद्योगिक थाना अंतर्गत रसूलपुर बाईपास चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर औद्योगिक थाना पुलिस पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पीएम कर शव परिजनों को सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाटपिपलिया थाना अंतर्गत ग्राम लिंबोदा का रहने वाला गोवर्धन पिता बद्रीलाल अटारिया इंदौर मैं फाइनेंस का कार्य करता हैं बीती रात इंदौर से लिंबोदा जाते समय रसूलपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे गोवर्धन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के साले देवेंद्र चौहान ने बताया कि मेरे पास मेरी दीदी का फोन आया था कि मेरे जीजाजी का एक्सीडेंट हो गया है। जिनका नाम गोरधन पिता बद्रीलाल अटाडिया है और वह इंदौर से लिंबोदा जा रहे थे इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई है। वह इंदौर में फाइनेंस का काम करते थे और रोजाना इंदौर से ग्राम लिंबोदा आना-जाना करते थे। वहीं मृतक गोवर्धन की 1 वर्ष की बालिका है। मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE