BREAKING NEWS
बड़वानी में पहली बार पहुंचे भाजयुमो प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<     खरगोन जिले के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम.. <<     KHABAR : नयागांव का ‘काला खेल’! वायरल वीडियो के बाद.. <<     देवास: जिनवानी वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने.. <<     VIDEO NEWS: गुजरखेड़ी में आग का तांडव, 2 मवेशी जिंदा.. <<     छतरपुर में टौरिया मोहल्ला विवाद के विरोध में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 3:54 pm
KHABAR : एनएसयूआई मेडिकल विंग से जुड़ी छात्राओं का अनोखा प्रदर्शन, सीएम को स्पीड पोस्ट से भेजी चूड़ियां, महिलाओं के साथ हुई घटना का किया विरोध, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल | मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं और हिंसा के विरोध में मध्य प्रदेश एनएसयूआई मेडिकल विंग से जुड़ी छात्राओं ने एक अनोखा प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया। उन्होंने मणिपुर सीएम बीरेन सिंह को तोहफे में चूड़ियां भेजी हैं। छात्राओं ने इसे खूबसूरत तोहफा बताते हुए कहा कि इस अकर्मण्य मुख्यमंत्री को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए, उन्होंने कहा महिलाओं की आबरू बचा पाने में असमर्थ सीएम के लिए यही सबसे बहुमूल्य भेंट होगी। खुद चूड़ियां पहनकर बैठ जाएं। एनएसयूआई मेडिकल विंग ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीएम हाउस के एड्रेस पर ये तोहफा भेजा है।

इस तोहफे के बाद शायद सीएम कुछ समझ पाएं
एनएसयूआई मेडिकल विंग के समन्वयक रवि परमार ने कहा कि छात्राओं ने मणिपुर सीएम को चूड़ियां भेजी है, ऐसे अकर्मण्य सीएम के लिए इससे उपयुक्त भेंट कुछ नहीं हो सकता। सीएम चूड़ी पहनकर शायद समझ पाएं कि उनके राज्य में महिलाओं को कितना दुख और कष्ट झेलना पड़ रहा है, मानव सभ्यता के इतिहास में महिलाओं के साथ इससे बर्बर व्यवहार नहीं हुआ होगा जो मणिपुर में हो रहा है। परमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में प्रधानमंत्री की चुप्पी हम सभी को शार्मिंदा और परेशान करती है। हमें पीएम से कोई उम्मीद भी नहीं है, पूरी दुनिया में आज भारत की सिर शर्म से झुका है और इसके लिए साफ तौर पर महिला विरोधी भाजपा की मानसिकता जिम्मेदार है। मणिपुर सीएम बड़ी बेशर्मी से कह रहे हैं कि ऐसे सैकड़ों केस सामने आए हैं, मैं कहना चाहता हूं कि संभल नहीं रहा तो उतर क्यों नहीं जाते, कुर्सी है कोई जनाजा तो नहीं । बता दें कि इस दौरान छात्रा अनामिका ठाकुर , जया पाटीदार एनएसयूआई नेता राजवीर सिंह लक्की चौबे ईश्वर चौहान डॉ रूपेश विश्वकर्मा डॉ सनी तिवारी जितेंद्र विश्वकर्मा , विक्रम अमलाबे, लखना ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE