BREAKING NEWS
बापचा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, देहरी घाट.. <<     **बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<     KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<     KHABAR : अर्जुन विजयवर्गीय को मिली नारायण सेवा.. <<     VIDEO: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर! 1031.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 4:43 pm
KHABAR : लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर व्याख्यान कार्यक्रम, ब्राइट मून इंग्लिश स्कूल बोरखेड़ी कला में संपन्न हुई चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

रेवली-देवली। बोरखेड़ी कला शैक्षणिक गुणवत्ता विकास के साथ शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास के लिये ब्राइट मून इंग्लिश स्कूल बोरखेड़ी कला सतत प्रयासरत है। इसी कड़ी में महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में दोनों महान क्रांतिकारियों के चित्र (स्कैच) में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन बालसभा में संपन्न हुआ। विद्यालय संचालक ज्ञानेंद्र कारपेन्टर के मार्गदर्शन में विद्यालय गतिविधि प्रमुख दिलीप पाटीदार जावी व बालसभा प्रमुख प्रिया शर्मा ने प्राथमिक व माध्यमिक विभाग के कक्षा 4 थी से 8 वी तक के बालक, बालिकाओं के बीच प्रतियोगिता संपन्न करवाई। प्रतियोगिता में विद्यालय संचालक कारपेंटर व संस्था प्रधान संगीता कारपेन्टर ने बालक, बालिकाओं को दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन दर्शन से अवगत कराया। प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग में प्रथम स्थान भूमिका कारपेन्टर, द्वितीय स्थान ज्योति रावत, तृतीय स्थान सुभाष नायक ने प्राप्त किया। माध्यमिक विभाग में प्रथम स्थान महिमा मेघवाल, द्वितीय स्थान निधि गोस्वामी, तृतीय स्थान सुजल सुथार ने प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार द्वारा शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से कविता बैरागी, गायत्री शर्मा, राजेश्वरी शक्तावत सहित विद्यालय के प्राथमिक व माध्यमिक के बालक, बालिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय गतिविधि प्रमुख व प्रचार प्रमुख दिलीप पाटीदार जावी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE