BREAKING NEWS
बापचा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, देहरी घाट.. <<     **बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<     KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<     KHABAR : अर्जुन विजयवर्गीय को मिली नारायण सेवा.. <<     VIDEO: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर! 1031.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 5:02 pm
BIG NEWS : मनासा विधानसभा क्षेत्र और काली अंधेरी रात, जब दो स्थानों पर हुई एक जैसी घटना तो पसर गया गांवों में मातम, रूक नहीं रहे परिजनों के आंसू, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। थाना अंतर्गत आने वाले दो अलग-अलग गांव के निवासी युवकों की साँप के काटने से मौत हो गई। जिनके शव का परीक्षण आज शनिवार को जिला चिकित्सालय में किया गया। तत्पश्चात शव परिजनों को सौंपे गए हैं। 
 

जानकारी के अनुसार पहला मामला मनासा तहसील के ग्राम पड़दा का है। जहां बीती शाम राजू पिता हीरालाल भील उम्र 35 वर्ष अपने खेत पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। जिसे परिजनों द्वारा पहले मनासा शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे देर रात 12.30 बजे के लगभग नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। यहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

इसी प्रकार दूसरा मामला मनासा के ही ग्राम उचेड़ का है। जहां बीती रात पंकज पिता देवीलाल नायक उम्र 18 वर्ष अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया जिसे परिजनों द्वारा नीमच जिला चिकित्सालय लाया जा रहा था परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उक्त दोनों ही मामलों में शनिवार को केंट पुलिस द्वारा मृतकों के शव का परीक्षण कर शव परिजनों को सौंपे गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE