BREAKING NEWS
बड़वानी में पहली बार पहुंचे भाजयुमो प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<     खरगोन जिले के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम.. <<     KHABAR : नयागांव का ‘काला खेल’! वायरल वीडियो के बाद.. <<     देवास: जिनवानी वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने.. <<     VIDEO NEWS: गुजरखेड़ी में आग का तांडव, 2 मवेशी जिंदा.. <<     छतरपुर में टौरिया मोहल्ला विवाद के विरोध में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 5:12 pm
KHABAR : शहर के शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर की आयोजन, सोशल साइट के दुष्परिणामों के बारे में बताया, वृक्षारोपण भी किया

Share On:-

मंदसौर | शहर के शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर की आयोजन किया गया। शिविर में नर्सिंग छात्र छात्राओं को सोशल मीडिया से होने वाले दुष्परिणामों के बारे जागरूक किया। इसके साथ ही कॉलेज परिसर के वृक्षारोपण भी किया।

विधिक सेवा जिला सचिव हर्श सिंह बहरावत ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न, यौन हिंसा, शोषण, बलात्कार एवं घरेलू हिंसा से संबंधित कानून की जानकारी व विधिक सहायता प्राप्त करने की योजना की जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान में इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के कारण आए दिन पीड़ित युवतियों के केस सामने आ रहे हैं। जिनका सोशल मीडिया के कारण शारीरिक शोषण तो हुआ ही है इसके भयावह परिणामों भी सामने आ रहे हैं। कई मामलों में तो युवतियों के आत्महत्या तक के केस हो सामने चुके हैं।

युवतियां रील्स एवं अन्य असुरक्षित सोशल साइट के माध्यम से इसका शिकार हो रही हैं। जिनके केस दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसको पहचानने की जरूरत है एवं यदि ऐसे प्रकरण में फंस जाए तो विधिक सहायता किस प्रकार प्राप्त की जा सकती है। इस पर मंदसौर जिले में घटित कई घटनाओं के उदाहरणों के माध्यम से निराकरण करने की जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महाविद्यालय में पौधारोपण भी किया गया जिसमें परिसर में अनेकों फलों एवं फूलों के वृक्ष लगाए जिसे महाविद्यालय की छात्राओं के प्रत्येक पौधों की देखरेख करने तथा उनकी समय-समय पर सींचने की जिम्मेदारी की शपथ ली।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य बसंती मसीह, पुष्पा दावरे, निलेश्वरी बैरागी, प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश बनौधा, जिला विधिक प्राधिकरण जिला अधिकारी प्रवीण पूनिया, पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती सीमा नागर, रानु राठौर मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE