नीमच। शहर के कनावटी रोड स्थित एक निजी होटल में सेंट्रल बैंक का ग्राहक सम्मेलन समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में ग्राहकों की समस्या और बैंक द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत बैंक के संस्थापक सोहराब जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के भोपाल अंचल प्रमुख तरसेम सिंह जीरा का ब्रांच अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।
अंचल प्रमुख तरसेम सिंह जीरा ने बताया कि बैंक लगातार ग्राहकों उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। बैंक डिजीटलीकरण के साथ ही बैंक मोबाइल बैंकिंग और एप यूपीआई समेत शासकीय योजनाएं और अन्य सभी जरूरी सुविधाएं ग्राहकों को दे रहा है। वहीं ब्रांच मेनेजर अमित शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बीमा ज्योति बीमा जैसी शासन की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र में सुलभता से पहुंचाया जा सके।