BREAKING NEWS
बापचा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, देहरी घाट.. <<     **बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<     KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<     KHABAR : अर्जुन विजयवर्गीय को मिली नारायण सेवा.. <<     VIDEO: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर! 1031.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 5:56 pm
KHABAR : जिले की सामाजिक संस्था कृति की ‘स्वतंत्रता संग्राम में साहित्यकारों का योगदान’ विषय पर व्याख्यान कल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की संस्‍था कृति द्वारा ‘ स्वतंत्रता संग्राम में साहित्यकारों का योगदान ’ विषय पर व्याख्यान 23 जुलाई को आयोजित है। कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ व सचिव डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि जिले की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति द्वारा देश की आजादी के अमृत काल में स्‍वतंत्रता आंदोलन के महानायक महापुरूष लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी और चंद्रशेखर आजाद जी की जन्म जयंती के अवसर पर ‘स्वतंत्रता संग्राम में साहित्यकारों का योगदान’ विषय पर दिनांक 23 जुलाई 2023 को रात्रि 8 बजे जांगिड़ ब्राह्मण समाज भवन, जवाहर नगर नीमच में व्याख्यान का आयोजन किया है, जिसमें ख्‍यातनाम विचारक डॉ. मुरलीधर चांदनी वाला जी, रतलाम अपने विचार व्‍यक्‍त करेंगे। इसी दिन प्रातः 10 बजे शिक्षक कॉलोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर संस्‍था द्वारा माल्‍यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। व्याख्यान और माल्‍यार्पण कार्यक्रम के संयोजक डॉ अक्षय राजपुरोहित रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक राजपुरोहित व कृति के प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने शहर के सुधीजनों, साहित्‍य प्रेमियों व गणमान्‍य नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्‍या में पहुंचकर माल्‍यार्पण कार्यक्रम एवं परिचर्चा को भव्‍यता व गरीमा प्रदान करेंगे।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE