मनासा। नगर में देर शाम 6 बजे राधा कृष्ण ग्वाला समाज मंदिर पर नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन ग्वाला समाज की महिमा मंडल द्वारा किया जा रहा है ।समाज द्वारा नगर में कलश यात्रा निकाली को बद्रीविशाल मंदिर ,इमली बाग होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पहुची ।नानी बाई मायरा कथा पंडित प्रमोद उपाध्याय के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जाएगा ।कथा रात्रि 8 बजे से 11 तक चलेगी।